{"_id":"6ada68078f1dc1fd630c5ea0","slug":"x-ray-facility-started-again-in-salempur-chc-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-150942-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सलेमपुर सीएचसी में फिर शुरू हुई एक्सरे सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सलेमपुर सीएचसी में फिर शुरू हुई एक्सरे सुविधा
Fri, 23 Oct 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में करीब तीन माह से बंद पड़ी एक्सरे सेवा दोबारा शुरू हो गई है। अब मरीजों को मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
एक सप्ताह पहले मशीन को ठीक कराया गया। इसके बाद इसका संचालन शुरू कराया गया। बुधवार से पूरी तरह से मशीन को चालू कर एक्सरे किए जा रहे हैं। इससे अब मरीजों की सीएचसी में ही जांच की जा सकेगी। बता दें कि करीब तीन माह पहले तकनीकी खामी के चलते जांच बंद हो गई थी। मशीन की खराबी से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं, डॉक्टर की सलाह के बाद उन्हें निजी एक्सरे सेंटरों का रुख करना पड़ रहा था। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी के साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा था। सीएचसी में ही एक्सरे की सुविधा मिलने से मरीजों को राहत मिली है। राजपुर पीएचसी के अधीक्षक डॉ.सलिल सचान ने बताया एक्सरे मशीन की तकनीकी खराबी दूर करा दी गई है। अब मरीजों के एक्सरे होने लगे हैं।