फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wrestling ended in a draw between Shera wrestler and Hasiyar wrestler

Kanpur News: शेरा पहलवान व हाशियार पहलवान के बीच बराबर पर छूटी कुश्ती

Sat, 09 Nov 2024 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Wrestling ended in a draw between Shera wrestler and Hasiyar wrestler
बकेवर। बकेवर महोत्सव में आयोजित दंगल के समापन मुकाबले में राजस्थान केसरी शेरा पहलवान व भारत केसरी होशियार पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों को अतिरिक्त समय देने के बाद भी हार जीत का निर्णय नहीं हो सका, दोनों ही पहलवानों के बीच कांटे का संघर्ष रहा।
विज्ञापन

बकेवर महोत्सव में आयोजित दंगल का समापन मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने किया। दंगल में झंडा कुश्ती रानीपुरा के कल्लू पहलवान व आगरा के विष्णु पहलवान के बीच हुई। जिला जीत कुश्ती सैफई के विजय पहलवान व गोलू मिटाटी के बीच हुई।
विज्ञापन

छात्र जिलाजीत की कुश्ती में आशू पहलवान व युगल किशोर के बीच हुई। जिसमें आशु विजयी हुए। मथुरा के सोनू व आगरा के ओमवीर के बीच कुश्ती में ओमवीर विजयी हुए। प्रशांत व निहाल के बीच कुश्ती में प्रशांत जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक व मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौबे, पूर्व प्रधान योगेंद्र चौहान, जगराम सिंह, रामकुमार परिहार, दीपू दुबे, शिवांग त्रिपाठी, रामकुमार परिहार, अनुज अवस्थी, अरुण कुमार त्रिपाठी,ने मुख्य अतिथि मंत्री व पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

-----------------------
विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं : धर्मवीर प्रजापति

बकेवर। प्रदेश सरकार के मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने कहा भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत सभी नौ सीटों पर जीतेगी। प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था सशक्त हुई है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री बकेवर महोत्सव में आयोजित दंगल के समापन समारोह में दंगल समापन के दौरान बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रदेश में योग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास हुआ है। प्रदेश मजबूत हो रहा है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तरक्की कर रहा है। कई देशों को पछाड़ कर भारत आगे दौड़ रहा है। उन्होंने कहा आगामी उपचुनाव में प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रही है। चुनाव में सभी पर बीजेपी एनडीए गठबंधन जीतेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा विपक्षी दलों के लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है पहले वह 17 में भी सत्ता में आने की बात कर रहे थे। 22 में भी सत्ता में आने की बात कर रहे थे और उनकी बातें ख्याली पुलाव साबित हुई। जनता उन्हें जवाब दे रही है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अखिलेश यादव अपनी सरकार के कार्यकाल को ही याद कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed