फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   World Cup Winner Tanmay to Now Umpire in IPL Matches

Kanpur News: वर्ल्ड कप विजेता तन्मय अब आईपीएल मैचों में करेंगे अंपायरिंग

Mon, 27 Apr 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
World Cup Winner Tanmay to Now Umpire in IPL Matches
तन्मय श्रीवास्तव। - फोटो : संगठन
कानपुर। भारतीय अंडर-19 विश्व कप 2008 विजेता टीम के सदस्य तन्मय श्रीवास्तव अब अंपायरिंग करेंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग-2026 में अंपायरिंग करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले पूर्व क्रिकेटर बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं। तन्मय ने क्रिकेट की बारीकियां ग्रीनपार्क हॉस्टल से सीखी हैं।
विज्ञापन



तन्मय सत्र के आगामी चार मैचों में फील्ड अंपायर, एक मुकाबले में टीवी अंपायर और पांच मैचों में फोर्थ अंपायर की जिम्मेदारी निभाएंगे। 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले में वह मैदान पर अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े तन्मय 2008 अंडर-19 विश्व कप में विराट कोहली की टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
विज्ञापन


साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने अंपायरिंग को अपना नया करियर बनाया। इससे पहले वह आईपीएल के शुरुआती संस्करणों में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए सात मैच खेल चुके हैं। अपने घरेलू करियर में उन्होंने 90 प्रथम श्रेणी मैचों में 4,918 रन, 44 लिस्ट-ए में 1,728 रन और 34 टी-20 में 649 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) की अंपायरिंग परीक्षा पास कर तन्मय श्रीवास्तव क्रिकेट की दूसरी पारी में कदम रख चुके हैं और एक सफल अंपायर के रूप में नई पहचान बनाने को तैयार हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में ग्रीनपार्क स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए अनाधिकारिक मुकाबलों में भी अंपायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed