फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   World cup Final 2023, IND vs AUS,  Kuldeeps father said Right now the match is very tense, lets see what happe

IND vs AUS Final: कुलदीप के पिता बोले- अभी मैच काफी तनावपूर्ण है, देखते हैं क्या होता है, बहन ने कही ये बात

Sun, 19 Nov 2023 04:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Nov 2023 04:57 PM IST
सार

Kanpur News: मधु ने जानकारी दी कि विश्वकप के फाइनल मैच से पहले माता-पिता ने दो दिन पहले श्याम खाटू महाराज के दर्शन करने गए थे। वहां पर उन्होंने कुलदीप यादव अच्छा प्रदर्शन करे और ऑस्ट्रेलिया के विकेट चटकाए की दुआ मांगी।

विज्ञापन
World cup Final 2023, IND vs AUS,  Kuldeeps father said Right now the match is very tense, lets see what happe
कुलदीप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वकप के फाइनल मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे मैच में कानपुर शहर से कुलदीप यादव भी खेल रहे हैं। इससे शहर में उत्साह अपने चरम पर है। शहरभर में बड़ी-बड़ी टीवी स्क्रीम पर मैच का लाइव प्रसारण भी दिखाया जा रहा है। ऐसे में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने कहा कि मैच भारत ही जीतेगा, लेकिन वर्तमान में चार विकेट गिरने पर स्थिति काफी नाजुक है।

विज्ञापन

ऐसे में अभी मैच काफी तनावपूर्ण मोड़ पर है, इसलिए अभी कुछ भी कहना बहुत कठिन है। देखते हैं क्या होता है। पिता राम सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसलिए अभी कुछ भी बात करने की स्थिति में नहीं है। जब टीम इंडिया जीत जाएगी, इसके बाद ही बात कर पाएंगे।

विज्ञापन

इस बार भी हैट्रिक के साथ पांच विकेट अपने नाम करेंगे
वहीं, उनकी बहन मधु यादव ने भी कहा कि वर्तमान में भारत के चार विकेट गिरने से स्थिति कुछ ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी भारतीय टीम मुकाबला जीतेगी। कुलदीप कितने विकेट लेगें के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बार भी हैट्रिक के साथ पांच विकेट अपने नाम करेंगे। उन्होंने कहा कि मां से सुबह अभ्यास में जाने से पहले बात हुई थी तो मां ने कहा था कि तनाव मत लेना, बस अच्छी तरह से गेंदबाजी करना।

विज्ञापन

माता-पिता ने किए हैं खाटू श्याम के दर्शन व मांगा जीत का आशीर्वाद
मधु ने जानकारी दी कि विश्वकप के फाइनल मैच से पहले माता-पिता ने दो दिन पहले श्याम खाटू महाराज के दर्शन करने गए थे। वहां पर उन्होंने कुलदीप यादव अच्छा प्रदर्शन करे और ऑस्ट्रेलिया के विकेट चटकाए की दुआ मांगी। फाइनल मैच से पहले कुलदीप यादव के डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ स्थित घर के बाद साधु-संतों ने पहुंचकर मंगल गीत गए। साथ ही संतों ने भारतीय टीम की जीत की कामना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed