फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Working people will be able to study polytechnic along with their job

Kanpur News: कामकाजी लोग नौकरी के साथ कर सकेंगे पॉलिटेक्निक की पढ़ाई

Sun, 25 May 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Working people will be able to study polytechnic along with their job
कानपुर। कामकाजी लोग भी अब पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षण लेकर डिप्लोमा हासिल कर सकते हैं। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों के लिए नई प्रवेश नीति बनाई है। इसके माध्यम से इच्छुक युवा राजकीय, अनुदानित और निजी संस्थाओं में दाखिला ले सकते हैं। पहल के तहत जून से आवेदन शुरु होंगे। वहीं, प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है।
विज्ञापन

नई नीति के तहत प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित और निजी संस्थाओं में संचालित अधिकतम किन्ही तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकेगा। दाखिले के लिए कम से कम एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव जरूरी है। साथ ही आवेदक जिस संस्थान में काम कर रहा होगा वह पॉलिटेक्निक के 50 किमी के दायरे में होना चाहिए। आवेदकों को प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। आवेदनों का सत्यापन कराने के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। एआईसीटीई के मानकों के अनुसार प्रति पाठ्यक्रम अधिकतम 30 छात्रों को दाखिला दिया जा सकेगा। संस्थान में पाठ्यक्रम संचालन के लिए आवश्यक है कि कम से कम प्रवेश संख्या स्वीकृत क्षमता की एक तिहाई होनी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में जिन सीटों पर कामकाजी लोगों को दाखिला देकर प्रशिक्षण दिया जाना है, यह उस संस्थान की अनुमोदित प्रवेश क्षमता के अतिरिक्त सीटें होंगी। इनमें प्रवेश देते के वक्त आरक्षण व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जाएगा। आवेदक को सीट आवंटन के बाद कुल 3250 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। इनमें तीन हजार रुपये फीस और 250 रुपये काउंसिलिंग शुल्क शामिल है। कामकाजी लोगों की नौकरी में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सायंकालीन व साप्ताहिक अवकाशों में कक्षाएंं संचालित की जाएगीं। इसके बाद सहायता केंद्रों के माध्यम से अभिलेखों का सत्यापन कर दाखिला दिया जाएगा। मेरिट का निर्धारण अंकों के आधार पर होगा, जोकि अधिकतम 100 अंक होंगे। हाईस्कूल या समकक्ष को प्रथम श्रेणी पास होने पर 50, द्वितीय श्रेणी में 40 और तृतीय श्रेणी में पास होने पर 30 अंक दिए जाएंगे। इंटरमीडिएट या आईटीआई पास को 10 अंक मिलेंगे। इसी तरह कार्य अनुभव एक साल से अधिक और दो से कम होने पर 10 अंक मिलेंगे। प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए पांच अंक दिए जाएंगे, जोकि अधिकतम 30 अंक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य मुकेश आनंद ने बताया कि संस्थान में संचालित मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में सीधे द्वितीय वर्ष में दाखिला ले सकते हैं। यह दाखिला लेटरल एंट्री की तरह होगा। आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल या दो साल का आईटीआई पाठ्यक्रम पास किया होना चाहिए। आवेदन के बारे में विस्तार से जानने के लिए संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed