Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Workers, upset over delay in bonus, created ruckus

Kanpur News: बोनस मिलने में देरी से नाराज मजदूरों ने किया हंगामा

Fri, 06 Nov 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Workers, upset over delay in bonus, created ruckus
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक वनस्पति फैक्टरी में बृहस्पतिवार को मजदूरों ने बोनस न मिलने पर हड़ताल कर फैक्टरी गेट के बाहर हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस और पहुंचे प्रबंधन के लोगों ने सभी को समझाकर शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे बाद सभी मजदूर काम पर लौटे।
विज्ञापन

वनस्पति फैक्टरी में करीब एक हजार मजदूर काम करते हैं। सुबह मजदूर फैक्टरी पहुंचे। फैक्टरी परिसर में कई मजदूर खड़े थे। इसके बाद मज़दूरों ने आपस में बोनस को लेकर चर्चा की। किसी भी मजदूर का बोनस अकाउंट में न आने के बाद सुबह 8.30 बजे करीब दो सौ मजदूर गेट के बाहर आ गए। मजदूर मुनीश, विनोद, सत्यम, रजनीश, शिव शंकर, सुशील विमल शिव बाबू ने बताया कि सभी मजदूरों दिवाली के त्योहार में प्रतिवर्ष बोनस मिलता था लेकिन इस वर्ष समय पर बोनस न मिलने पर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, फैक्टरी गेट के बाहर काफी संख्या में मजदूरों के खड़े होकर हंगामा किए जाने की जानकारी पर फैक्टरी प्रबंधन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया। साथ ही शाम तक फैक्टरी प्रबंधन ने बोनस सभी के अकाउंट में आने की बात कही। इसके बाद सभी मजदूर काम पर लौट गए। फैक्टरी प्रबंधन के कैशियर प्रवेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया में बोनस 5100 रुपये फेक न्यूज से मजदूर भड़के थे लेकिन श्रम विभाग के अधिकारियों ने उसका खंडन करने के बाद मजदूर काम पर लौट गए। जिनको वेतन नहीं मिला है उनको शाम तक भेज दिया जाएगा। वहीं, थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में बोनस की फेक न्यूज आने से मजदूर भड़के थे। सभी को बोनस मिलने की जानकारी देकर समझाया गया। इसके बाद सभी मजदूर काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed