{"_id":"590764f14f1c1bcc3a44259f","slug":"workers-distribution-on-labor-day-1-64-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस पर श्रमिकों को बांटा 1.64 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दिवस पर श्रमिकों को बांटा 1.64 करोड़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 02 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
उपश्रमायुक्त कार्यालय में हुआ कार्यक्रम, श्रमिकों को किया जागरूक
- फोटो : संजय लाेचन पांडेय, अमर उजाला कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर दिवस के मौके पर सोमवार को 500 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 1.64 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया। इस दौरान अफसरों ने श्रम अधिनियम के प्रति मजदूरों को जागरूक भी किया। योजनाओं का लाभ पाकर श्रमिक खुशी से खिल उठे।
उपश्रमायुक्त कार्यालय सर्वोदय नगर, कानपुर के श्रम सभागार कक्ष में मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत चलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिकों को दिया गया। मुख्य अतिथि महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने श्रमिकों को मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, मातृत्व हितलाभ योजना, शिशु हितलाभ योजना, बालिका मदद योजना, पुत्री विवाह अनुदान सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, एजूकेशन स्कॉलरशिप, कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम सहित विभिन्न योजनाओं के तहत पांच सौ श्रमिकों को 1.64 करोड़ का चेक वितरित किया। इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों श्रमिकों को उनके हक और अधिकार की भी जानकारी दी है। इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षा सहायता योजना का लाभ कैसें लें और पंजीकरण से होने वाले लाभ की जानकारी भी दी। इसमें उपश्रमायुक्त राजेश मिश्र, रवि श्रीवास्तव, राजीव सिंह, आरपी तिवारी, गोविंद यादव सहित अन्य विभागीय अफसर मौजूद रहे।
घरेलू कामगार महिला पंजीकरण के लिए चलेगा अभियान
श्रम विभाग की ओर से घरेलू कामगार महिला पंजीकरण के लिए 3 से 9 मई तक शहर में 21 जगह अभियान चलेगा। अभियान के जरिए महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इसके लिए 9 टीमें बनायी गई हैं।
विज्ञापन
सखी संघ ने धूमधाम से मनाया मजदूर दिवस
सखी घरेलू कामगार संघ ने सोमवार को मजदूर दिवस के मौके पर एलेनगंज स्थित नेहरू हॉल में महिला जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसमें सुभाषिनी चतुर्वेदी, प्रभावती, अर्चना पांडेय, माया कुरील, पुष्पा तिवारी, गीता यादव, रेनू कश्यप सहित अन्य मौजूद रहीं।