फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Worker died due to HT line

एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Worker died due to HT line
सजेती (घाटमपुर)। थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में निर्माणाधीन मकान की छत पर टीन शेड डाल रहा मजदूर एचटी लाइन की चपेट आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव धारछुवा निवासी अंकुश सचान (22) पुत्र जितेंद्र प्रसाद मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को क्षेत्र के ही गांव सिरसा निवासी खालिद के घर मजदूरी करने गया था। इस दौरान छत पर टिन शेड डालने के लिए चढ़ा था, तभी एचटी लाइन में टिन शेड छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप झुलस गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने गंभीर हालत में मजदूर को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रविंद मिश्रा ने बताया कि सिरसा गांव में निर्माण कार्य में लगे युवक की एचटी लाइन की चपेट आकर मजदूर की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed