फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Work stopped by erecting poles, Petha, Bakery and Dairy training stalled

Kanpur News: पोल लगाकर बंद किया काम, पेठा, बेकरी व डेयरी प्रशिक्षण अटका

Sun, 10 May 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 10 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Work stopped by erecting poles, Petha, Bakery and Dairy training stalled
कानपुर देहात। बिजली निगम की लापरवाही से महिलाओं व युवाओं को हुनरमंद बनाने की योजना अधर में अटकी है। आलमचंद्रपुर स्थित इंक्यूबेशन सेंटर में निगम ने केवल छह पोल लगाकर काम बंद कर दिया। यह तह है जब शासन की ओर से निगम को पूरा बजट दे दिया गया है। यहां बिजली आपूर्ति न होने से युवाओं को दिए जाने वाला पेठा, बेकरी व डेयरी प्रशिक्षण का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार के अवसर हैं। इसको लेकर आलमचंद्रपुर स्थित उद्यान विभाग की पौधशाला परिसर में करीब डेेढ़ साल पहले एक करोड़ की लागत से इंक्यूबेशन सेंटर बनाया गया था। वहीं, ढाई करोड़ से पेठा, डेयरी व बेकरी प्रशिक्षण की मशीनें लगाई गई हैं। गुजरात की मन फूड्स कंपनी को प्रशिक्षण के लिए अधिकृत किया जा चुका है। बिजली कनेक्शन के लिए 6.46 लाख रुपये करीब छह माह पहले बिजली निगम को दिए गए थे। वहीं, शेष 10.82 लाख रुपये एक माह पहले दे दिए गए। पूरा बजट मिलने पर बिजली निगम ने छह पोल लगाए हैं। इसके बाद तार खींचे बिना ही काम बंद कर दिया। काम बंद हुए एक माह होने को है। बिजली आपूर्ति न होने से पेठा, डेयरी व बेकरी प्रशिक्षण की शुरुआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

.......................
बयान......
इंक्यूबेशन सेंटर में पेठा, डेयरी व बेकरी मशीनों के बीच पार्टीशन का काम पूरा हो चुका है। 8.95 लाख रुपये से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कंट्रोल पैनल व ट्रांसफार्मर कक्ष जल्द बनाएगा। बिजली निगम के अभियंता से संपर्क किया गया है उन्होंने जल्द ही काम पूरा कराने का आश्वासन दिया है। - डॉ. बल्देव प्रसाद, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
इंक्यूबेशन सेंटर में पेठा, बेकरी व डेयरी मशीनों के बीच पार्टीशन बनाने का काम लगभग पूरा है। कंट्रोल पैनल व ट्रांसफार्मर कक्ष बनाने का काम अगले सप्ताह में शुरू करा दिया जाएगा। - विश्वजीत त्रिवेदी, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग

.......................
तीन माह पहले की प्रभार लिया है। जैनपुर उपकेंद्र के जेई अंबिका प्रसाद से जानकारी लेकर इंक्यूबेशन सेंटर के लिए बिजली लाइन बनाने के काम की अड़चन की जानकारी कराकर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। - अंशुमान पांडेय, एसडीओ विद्युत उपखंड जैनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed