{"_id":"699f4cac4eeb63d22d0501aa","slug":"work-begins-on-seruwa-lohari-road-travel-will-be-easier-kanpur-news-c-220-1-akb1002-138982-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेरुवा लोहारी मार्ग पर काम शुरू, सफर में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेरुवा लोहारी मार्ग पर काम शुरू, सफर में होगी सहूलियत
Thu, 26 Feb 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। करीब 20 साल से उखड़े सेरुवा लोहारी मार्ग को चकाचक करने का काम शुरू हो गया है। सड़क पर गिट्टी व डस्ट डालने के बाद किनारों की एजिंग के लिए काम हो रहा है। सड़क बनने से लोगों को आवाजाही में सहूलियत होगी।
सेरुवा से लोहारी जाने वाली करीब 600 मीटर लंबी सड़क 20 साल से बदहाल थी। मरम्मत नहीं होने से गड्ढे हो गए थे। इससे आवाजाही में लोगों को खासी परेशानी हो रही थी। इस मार्ग से गजनेर, सरवनखेड़ा, सेरुवा, लोहारी, मनेथू, रूपपुर, खनपना, सैंथा, जिगनीपुरवा, मान सिंह पुरवा के लोगों ने सड़क बनाने की मांग की थी। सेरुवा ग्राम प्रधान मंगल सिंह परिहार ने दिशा की बैठक में मुद्दा उठाया।
इसके बाद जिला पंचायत से एस्टीमेट बनाया गया। अब मंजूरी मिलने पर ठेकेदार ने काम शुरू किया है। सड़क बनने पर विनीत तिवारी, जय सिंह, अमन सिंह ने खुशी जाहिर की है। जिला पंचायत के सहायक अभियंता सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही लेपन कार्य कराया जाएगा।