फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wonder Women, PAC Club, and Friends Union Win Matches

Kanpur News: वंडर वुमंस, पीएसी क्लब और फ्रेंड्स यूनियन ने जीते मैच

Thu, 30 Apr 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Wonder Women, PAC Club, and Friends Union Win Matches
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को हुए पहले मैच में वंडर वुमंस ने पुरुषों की टीम बीवीएस को 18 रन से हराया। दूसरे मैच में पीएसी क्लब ने डायमंड क्लब को पांच विकेट से और तीसरे मैच में फ्रेंड्स यूनियन ने गोल्डन स्पोर्टिंग को 10 विकेट हराया।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए मैच में वंडर वुमंस की टीम ने 40 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। टीम से सिमरन भाटी ने 60, आयुषी सिंह ने 34, माही राजपूत ने 26 व नेहा वर्मा ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अरशन अली ने दो और सुमित यादव ने एक विकेट लिया। वहीं बीवीएस की पूरी टीम 39.2 ओवर में 178 रन पर आउट हो गई। टीम से शोभित वर्मा ने 68, अंश शंखवार ने 60 रन बनाए। गेंदबाजी में तन्विका गुप्ता ने तीन, प्रियंका चौरसिया, निष्ठा गंगवार ने दो-दो, प्रियांशी सिंह व सिमरन भाटी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में डायमंड क्लब ने 37 ओवर में छह विकेट पर 232 रन बनाए। टीम से आदर्श तिवारी ने 70, अंशुमन शुक्ला ने 60, आदर्श सिंह व एकलव्य कटियार ने 31-31 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुज मिश्रा व आदर्श ने दो-दो विकेट झटके। वहीं पीएसी क्लब ने 28.3 ओवर में पांच विकेट पर 235 रन बनाकर मैच जीता। टीम से संदीप मित्तल ने 124, आयुष पांडेय ने 40 रन बनाए तो गेंदबाजी में संदीप पटेल व दिव्यांश यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्रू मैदान पर हुए तीसरे मैच में गोल्डन स्पोर्टिंग की पूरी टीम 28 ओवर में मात्र 77 रन पर आउट हो गई। टीम से तेजप्रताप सिंह ने सर्वाधिक 18 रन बनाए तो गेंदबाजी में आदित्य सिंह ने पांच, अविनाश कुमार ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं फ्रेंड्स यूनियन ने 7.3 ओवर में 78 रन बनाकर मैच जीता। टीम से पार्थ ने 49 व विशेष कुशवाहा ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed