{"_id":"62d595b4e32ab058df061d05","slug":"womwoman-set-on-fire-in-hamirpur-in-land-dispute-referred-to-kanpur-in-critical-conditionan-set-on-fire-in-hamirpur-in-land-dispute-referred-to-kanpur-in-critical-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जमीन के विवाद में महिला को किया आग के हवाले, गंभीर हालत में कानपुर रेफर, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जमीन के विवाद में महिला को किया आग के हवाले, गंभीर हालत में कानपुर रेफर, जानें पूरा मामला
Mon, 18 Jul 2022 11:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:02 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में एक महिला को जमीनीं विवाद में जेठ ने आग के हवाले कर दिया। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई और उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
महिला को किया आग के हवाले
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले में घरेलू विवाद में महिला को युवक ने आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया। महिला का शरीर 90 फीसद से ज्यादा झुलस चुका है। आग लगाने की वजह पारिवारिक जमीनीं विवाद को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना कुरारा क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी रजनी (50) पत्नी महेश शाम को शौच क्रिया के लिए गई थी। इसी दौरान रास्ते में उसके रिश्ते में जेठ विजय ने पेट्रोलियम पदार्थ उसके ऊपर डालकर उसे आग लगा दी। इससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर भागे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। एएलस एम्बुलेंस सेवा से ईएमटी शकील और पायलट सर्वेश लेकर गए हैं।
विज्ञापन
महिला ने अस्पताल में बताया कि उसके दादा के लड़के ने आग के हवाले किया है, उससे पहले लड़ाई हो चुकी है वह कहता था कि तुझे आग के हवाले कर दूंगा। थानाध्यक्ष कुरारा आशीष कुमार ने बताया कि महिला का आग लगने की जानकारी मिली है, जिसमें वह झुलस गई। आग किसने इसकी जांच की जा रही है। महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया है।