फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women travel in tata magic and after some time she jumped

बस इस बात पर तेज रफ्तार गाड़ी से कूद गई महिला, सच सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे

Mon, 11 Feb 2019 02:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Feb 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
women travel in tata magic and after some time she jumped
डेमो
हरदोई के अतरौली में सोमवार सुबह एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कहीं जाने के लिए मैजिक डाला पर सवार हुई। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जो महिला से नागवार गुजरा और उसने कुछ ऐसा कर दिया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकुन्नी में सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे एक महिला ने मैजिक डाला से छलांग लगा दी। सड़क पर सिर के बल गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने यूपी 100 पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि महिला मैजिक डाला में पीछे की ओर सवार थी। डाला रुकवाने के लिए उसने शोर मचाया था। जब शोर मचाने के बाद भी डाला नहीं रुका तो महिला ने अपने को असुरक्षित समझ कर छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरदोई जिले के पाली थाना के कटरा बिल्हौर हाईवे पर निजामपुर मोड़ के निकट एक टेंपो पलट गया। हादसे में चालक रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed