{"_id":"6fc4ea751202c131bf007fa89f263e7b","slug":"women-to-make-delivery-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर महिलाओं ने कराया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर महिलाओं ने कराया प्रसव
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फजलगंज के चार खंभा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने प्रसव पीड़ा से कराह रही पिंकी को सड़क किनारे बस वाला छोड़कर भाग गया। डायल 100 की गाड़ी में पुलिस वाले वहां पहुंचे लेकिन एंबुलेंस को सूचना देने या उनकी मदद करने के बजाय चले गए। बाद में पंप परिसर में महिलाएं घर से चादर और कपड़े लेकर पहुंचीं और चारों ओर घेरा बनाकर प्रसव कराया। प्रसव के बाद लोगों ने चंदा कर नाउन को नेग दिया।
घाटमपुर के साढ़ गोपालपुर बरई निवासी सूरज गुजरात में किसी टाइल्स फैक्ट्री में काम करता है। वह गर्भवती पत्नी पिंकी को लेकर गुजरात से बस से लेकर आ रहा था। कानपुर पहुंचने से पहले पिंकी को प्रसव पीड़ा हुई तो पति ने बस चालक से किसी अस्पताल लेकर चलने को कहा।
चार खंभा एचपी पेट्रोल पंप के सामने बस चालक ने पिंकी और उसके पति को उतार दिया। दर्द के कारण वह सड़क पर ही लेटकर तड़पने लगी। पंप के मैनेजर ने कर्मचारियों की मदद से पिंकी को परिसर में पहुंचाया। इस बीच आसपास के लोगों ने घरों से महिलाओं को बुलाया। मीना, सरिता, सुनीता, कुसमा, बब्ली, बबुआइन चादर और कपड़े लेकर पहुंचीं और प्रसव कराया। प्रसव के बाद नाउन 10 हजार रुपये नेग लेने पर अड़ गई तो आसपास के राकेश गुप्ता, संतोष तिवारी, सत्यनारायण, राकेश, गुड्डू आदि ने मदद की।