फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women self-help groups in Ghatampur and Patara make 88,000 national flags

Kanpur: घाटमपुर व पतारा में समूह की महिलाएं बनाएंगी 88 हजार राष्ट्रीय ध्वज, रोजगार से बढ़ी आय

Sat, 08 Aug 2026 05:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 05:49 PM IST
सार

Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटी हैं। घाटमपुर और पतारा ब्लॉक में समूह की महिलाओं को कुल 88 हजार तिरंगे तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। तैयार झंडों को सचिवों के माध्यम से गांवों में वितरित कराया जाएगा।

विज्ञापन
Women self-help groups in Ghatampur and Patara make 88,000 national flags
तिरंगा बनाती महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी स्वतंत्रता दिवस पर 'अमृत महोत्सव' के तहत आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर घाटमपुर और पतारा ब्लॉक कार्यालयों में व्यापक तैयारियां जारी हैं। अभियान के तहत क्षेत्र के हर घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर झंडे तैयार कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्य की कमान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी गई है, जिससे उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने का एक बड़ा जरिया भी मिला है।

विज्ञापन

88 हजार तिरंगे बनाने में जुटीं समूह की महिलाएं

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं दिन-रात राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटी हुई हैं। योजना के अनुसार घाटमपुर ब्लॉक में 52 हजार और पतारा ब्लॉक में 36 हजार तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। दोनों ब्लॉकों को मिलाकर कुल 88 हजार तिरंगे तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें निर्धारित मानकों के तहत तैयार करने के बाद पंचायत सचिवों के माध्यम से गांव-गांव वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के साथ मिल रही राष्ट्रसेवा की खुशी

पतारा स्थित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुलोचना, सरिता, रीति, मीना और प्रियंका ने बताया कि तिरंगा निर्माण का कार्य मिलने से उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है। महिलाओं का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर देश का झंडा बनाने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद गर्व की बात है।

विज्ञापन

खंड विकास अधिकारियों का बयान

मामले में पतारा के खंड विकास अधिकारी शिवनरेश सिंह ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगे तैयार कराए जा रहे हैं और समूह की महिलाओं को तय समय सीमा के अंदर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं घाटमपुर के खंड विकास अधिकारी आशीष मिश्र ने बताया कि झंडे निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और मानक के अनुसार तिरंगे तैयार होते ही सचिवों के जरिए गांवों में इनका वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed