फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women of the group will be empowered with modern skills

Kanpur News: आधुनिक कौशल से सशक्त होंगी समूह की महिलाएं

Thu, 04 Jun 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Women of the group will be empowered with modern skills
कानपुर देहात। केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना की सफलता को देखते हुए अब महिलाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पहले चरण में 212 लखपति सीआरपी (कम्यूनिटी रिसोर्स पर्सन) का चयन किया जा चुका है। अब 200 अन्य को जल्द चयनित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाएं अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व रोजगार कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें भी रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही हैं। योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाना है। साथ ही प्लंबिंग और एलईडी बल्ब निर्माण जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण भी प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए पूर्व में चयनित 212 लखपति सीआरपी ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं को प्रेरित करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक निखा सचान ने बताया कि यह पहल राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। जिले में 101805 महिलाओं को अलग-अलग कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है। इसी के तहत पहले चरण में चयनित 212 लखपति सीआरपी को ड्रोन चलाने, एलईडी बल्ब जैसे आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया है, जो महिलाओं को इन कौशल में निपुण बना रही हैं। योजना की सफलता को देखते हुए अब 200 अन्य का चयन किया जाना है। इसका उद्देश्य जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक लखपति सीआरपी को तैनात किया जाना है, जो महिलाओं को स्व रोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें कारोबार शुरू करने में सहायता प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
बयान
पहले चरण में चयनित 212 लखपति सीआरपी के बेहतर कार्य को देखते हुए इनकी संख्या में बढ़ोतरी करने की तैयारी है। इसके लिए समूह के बीच से 200 महिलाओं का चयन किया जाना है। चयनित महिलाओं को प्रशिक्षित करने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। - अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed