फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women of the group got information about GST

Kanpur News: समूह की महिलाएं को मिली जीएसटी की जानकारी

Thu, 21 May 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Women of the group got information about GST
कानपुर देहात। आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं समूह की महिलाओं को बुधवार को जीएसटी के बारे में जानकारी दी गई। इससे उन्हें व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता प्राप्त होगी और वह कारोबारी बनकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाएं खुद का कारोबार कर आमदनी कर रही हैं। एनआरएलएम विभाग इनके अलावा जिले में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की महिलाओं समूह से जोड़कर उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही कारोबार शुरू करने के लिए योजनाओं के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

आरसेटी प्रशिक्षक निखिल मिश्रा ने बताया कि जीएसटी विभाग के उपायुक्त अच्छे लाल व असिस्टेंट कमिश्नर श्याम रीत वर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 31 समूह की महिलाओं जीएसटी दरों के बारे में विस्तार से बताया। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने व कारोबार को आगे बढ़ाने के दौरान जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए योग्यता, मानक, जीएसटी के प्रकार, रिटर्न की जानकारी दी गई। आरसेटी निदेशक मंयक कटियार ने बताया कि महिलाओं को रोजगार शुरू करने और कारोबार को आगे बढ़ाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशिक्षण के दौरान जीएसटी के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed