फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women of 54 producer groups will work together

Kanpur News: संगठित होकर काम करेंगी 54 उत्पादक समूह की महिलाएं

Sat, 21 Mar 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Women of 54 producer groups will work together
कानपुर देहात। जिले में तैयार किए गए 70 उत्पादक समूह में 54 को कारोबार शुरू करने के लिए शासन से 81 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। यह समूह एक जैसा काम करने वाली महिलाओं का बनाया गया है। इस धनराशि से यह मशीनरी आदि की खरीदारी कर काम की शुरुआत करेंगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इससे जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाएं अलग-अलग कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर कारोबार कर रही है। एनआरएलएम विभाग ने इन समूहों से संपर्क कर एक जैसा काम करने वाली महिलाओं को संगठित किया और उत्पाद समूह तैयार किया है। जनपद में अभी तक ऐसे 70 समूह तैयार किए गए हैं। इनकी सूची शासन को भेजी गई थी। पहले चरण में इनमें 54 उत्पादक समूह के लिए धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक निखा सचान ने बताया कि अलग-अलग समूह से जुड़ी महिलाएं छोटे स्तर पर काम कर आजीविका चला रही थी। इन्हें योजना के तहत संगठित कर साथ मिलकर काम करने को प्रेरित किया गया। शासन से मिली 81 लाख की धनराशि में प्रति उत्पादक समूह के हिसाब से 1.5 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसे समूह के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे यह बेसन, सत्तू, अनाज व सब्जी मसाला की पैकेजिंग के लिए मशीन की खरीदारी कर बड़े स्तर पर स्वरोजगार कर सकेंगी। साथ ही गांव की अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
वर्जन...........
शासन से 54 उत्पादक समूह के लिए 81 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। प्रति समूह के हिसाब से 1.5 लाख रुपये खातों में स्थानांतरित किए गए हैं। इससे यह कारोबार को शुरू कर अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा सकेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed