{"_id":"8b5b5bde7a1e5adb228412da3696b066","slug":"women-do-not-quit-on-raksha-bandhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रक्षाबंधन पर महिलाएं न निकलें, अस्मत को खतरा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रक्षाबंधन पर महिलाएं न निकलें, अस्मत को खतरा’
अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 24 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने इस बार रक्षाबंधन पर महिलाओं को कहीं जाने के लिए सचेत किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का माहौल ऐसा बन गया है, कि किसी भी महिला की अस्मत कभी भी खतरे में आ सकती है। वह रविवार को महिला उत्पीड़न के खिलाफ आयोजित सामूहिक उपवास कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि ऐसे हालात बन गए हैं कि बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। अधिकारी घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम हैं। अब सत्ताधारी भी बलात्कारियों के साथ खड़े हो जाएंगे तो महिलाओं का क्या होगा। यह चिंताजनक हालात हैं। उन्होंने बताया कि उनके कुछ सहयोगियों ने भी इन घटनाओं पर चिंता जताई है। इस दौरान श्रीप्रकाश ने टोपी भी पहन रखी थी, जिस पर लिखा था ‘सत्ता में मुलायम, बलात्कार सहें हम’।
सिंधी कालोनी स्थित हेमू कलाणी पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेसियों के बीच उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार दोषियों को सजा देने के बजाए बहाने तलाश रही है। कार्यक्रम के संयोजक डा. शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं से महिलाओं में डर पैदा हो गया है। सत्ता दल के नेता बलात्कारियों के पहरेदार बन गए हैं।