{"_id":"5babb0e7867a557ed1019754","slug":"women-caught-a-ruffian","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन 2 महिलाओं की बहादुरी का ये किस्सा जोश भर देगा, पलक झपकते ही दबोच लिया बदमाश को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन 2 महिलाओं की बहादुरी का ये किस्सा जोश भर देगा, पलक झपकते ही दबोच लिया बदमाश को
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
बदमाश को पकड़ने वाली महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के सिकंदरा पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर जेवर छीनकर भाग रहे बदमाशों से दो महिलाएं भिड़ गईं। दोनों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर भाग निकला। महिलाओं ने घटना की तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
सिकंदरा थाना क्षेत्र की रसधान पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर रसधान गांव का संपर्क मार्ग है। बुधवार दोपहर रसधान गांव की शांती देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार व मीरा देवी पत्नी विनोद कुमार किसी काम से घर से निकलीं थीं। रास्ते में उन्हें बाइक सवार दो युवक मिले और उनसे रास्ता पूछने लगे। इसी दौरान युवक ने दोनों से कान के बाले छीनने का प्रयास किया, तो एक महिला उनसे भिड़ गई और छीनाझपटी कर रहे युवक को दबोच कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके की ओर आने लगे तो दूसरा बदमाश बाइक छोड़कर भाग गया।

Trending Videos
बहादुर महिलाओं की वजह से एक बदमाश पकड़ा गया
बदमाश को पकड़ने वाली महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
शांति देवी ने बताया कि जनवरी में वह दोनों नेहरू इंटर कालेज के पीछे अपने खेत पर चार काट रही थीं, तभी उक्त युवक वहां आ गए थे और बातचीत के बहाने नशीला पदार्थ सुंघा कर जेवर लूट ले गए। वहीं, कुछ दिनों पूर्व इटखुदा गांव के संपर्क मार्ग पर एक महिला के काली मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने जेवर लूट लिए थे। ग्रामीणों ने बताया कि बहादुर महिलाओं की वजह से एक बदमाश पकड़ा गया है।
उसके पास बिना नंबर की काली बाइक मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को थाने ले आई है और पूछताछ कर रही है। वहीं, सिकंदरा एसओ माणिक चंद्र पटेल ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम शेर अली निवासी जल्लापुर, राजपुर है। उसके खिलाफ टप्पेबाजी के मामले दर्ज हैं, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।