Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women are honing their skills through music and gaining a new identity.

Kanpur News: महिलाएं संगीत से तराश रहीं हुनर, पा रहीं नई पहचान

Sun, 08 Nov 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women are honing their skills through music and gaining a new identity.
कानपुर। शहर की घरेलू महिलाएं अब अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने भीतर छिपे हुनर को भी तराश रही हैं। वह संगीत और सुरों से जुड़कर तनाव दूर कर रही हैं। इससे उन्हें खोया हुआ आत्मविश्वास और अपनी एक अलग पहचान मिल रही है।
विज्ञापन


संगीत से मिलती मानसिक शांति
स्वरूपनगर निवासी प्रीति जैन ने बताया कि शास्त्रीय नृत्य और ग्राफिक डिजाइनर का काम शादी के बाद छूट गया था। कुछ साल पहले संगीत सीखना शुरू किया। अब वह रोज सुबह परिवार के उठने से पहले एक घंटा रियाज करती हैं। संगीत ने उन्हें मानसिक शांति और आत्म-संतुष्टि दी है।
विज्ञापन


खालीपन दूर करने के लिए लिया संगीत का सहारा
तिलकनगर निवासी सुमन खंडेलवाल ने बताया कि बच्चों के बड़े होने पर खालीपन महसूस हुआ। इस पर संगीत का सहारा लिया। पति और बच्चों के सहयोग से गिटार और लाइट म्यूजिक सीखा। अपने वीडियो साझा कर अन्य महिलाओं को प्रेरित करती हैं। यह महिलाएं अपनी इच्छाओं को पूरा कर एक नई पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगीत से आत्मविश्वास की वापसी
पूजा जैन ने बताया कि बचपन से गाने का शौक था। शादी के बाद यह सब छूट गया था। बच्चों ने बड़े होकर उन्हें फिर से अपने शौक को जीने के लिए प्रोत्साहित किया। संगीत शिक्षक से प्रशिक्षण लिया। बताया कि खुद को खो देना समझदारी नहीं है। संगीत से जुड़ने के बाद उनकी हिचकिचाहट खत्म हुई और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed