फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women are being robbed every other day in Kanpur, eighth robbery in 18 days, so far only one has been disclose

कानपुर में लूट की वारदातें: हर दूसरे दिन लुट रहीं हैं महिलाएं, 18 दिन में आठवीं लूट, अब तक केवल एक का खुलासा

Thu, 20 Jul 2023 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Jul 2023 12:14 PM IST
सार

Kanpur Crime: पुलिस लूट के केसों का खुलासा करने में कमजोर तो है ही। केसों को दर्ज करने में भी टालमटोल करती है। पिछले 19 दिन में तीन बार ऐसा हुआ, जब पुलिस ने घटना को दर्ज ही नहीं किया।

विज्ञापन
Women are being robbed every other day in Kanpur, eighth robbery in 18 days, so far only one has been disclose
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर कमिश्नरी लागू होने के बाद भी शहर सुरक्षित नहीं है। खासतौर पर महिलाओं के लिए। इस माह तकरीबन हर दूसरे दिन किसी न किसी महिला से चेन या पर्स लूट हुई है। बुधवार को बर्रा के दामोदरनगर में एक और महिला की चेन लूट ली गई। यह इस माह की आठवीं वारदात है। पुलिस अभी तक केवल एक मामले का खुलासा कर पाई है।

विज्ञापन

बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदरनगर निवासी अंकित यादव सरकारी शिक्षक हैं। उनकी पत्नी गरिमा यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर वह घर के नजदीक स्थित सरोजनी अस्पताल स्कूली बस से लौट रहे बेटे सात्विक को लेने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश अचानक गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन

गरिमा ने बताया कि जब तक वह मदद के लिए शोर मचाती, बाइकसवार फरार हो गए। इस बीच बस आ गई तो वह बेटे को लेकर घर आ गई और पति को सूचना दी। वहीं, बर्रा इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि लूट का केस दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के केस दर्ज करने में भी कतराती है पुलिस
पुलिस लूट के केसों का खुलासा करने में कमजोर तो है ही। केसों को दर्ज करने में भी टालमटोल करती है। पिछले 19 दिन में तीन बार ऐसा हुआ, जब पुलिस ने घटना को दर्ज ही नहीं किया। साउथ एक्स मॉल के नजदीक महिला से पर्स लूट हो गई। बाबूपुरवा और जूही पुलिस थानाक्षेत्र में उलझ गई।

कल्याणपुर और बर्रा में दर्ज ही नहीं हुए मामले
साथ ही, केस ही दर्ज नहीं किया। डीसीपी के संज्ञान में मामला आया तो चौकी इंचार्ज को निलंबित कर तीन दिन में खुलासे का अल्टीमेटम दिया, तो पुलिस ने लुटेरे में भी दबोच लिए। हालांकि कल्याणपुर और बर्रा में लूट के मामले दर्ज ही नहीं हुए। ऐसे कई और मामले भी हैं।

इस माह की वारदात...

  • 19 जुलाई को बर्रा के दामोदरनगर में बाइक सवारों ने की महिला से चेन लूट।
  • 16 जुलाई को नौबस्ता के वाई ब्लॉक किदवईनगर में घर के बाहर खड़े किशोर से मोबाइल लूट।
  • 15 जुलाई को किदवईनगर निवासी ज्योति मिश्रा से चेन लूट।
  • 15 जुलाई को कल्याणपुर के आजादनगर में कोचिंग जा रही युवती से चेन लूट (केस दर्ज नहीं) ।
  •  12 जुलाई को रावतपुर के केडीएमए के पास बसंती नाम की महिला से चेन लूट।
  •  9 जुलाई को साउथ एक्स मॉल के सामने रीना नाम की महिला से पर्स लूट, तीन दिन बाद केस दर्ज।
  • 03 जुलाई को बर्रा में सुनीता विश्वकर्मा से सुबह बाइक सवारों ने चेन लूटी (केस दर्ज नहीं) ।
  • 02 जुलाई को जूही थानाक्षेत्र के मार्बल मार्केट में मंजू गुप्ता से पर्स लूट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed