{"_id":"67aa508c8464fd515b06ed16","slug":"womans-head-broken-after-sexually-assaulting-her-condition-critical-kanpur-news-c-220-1-akb1007-122694-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला का यौन शोषण कर फोड़ा सिर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला का यौन शोषण कर फोड़ा सिर, हालत गंभीर
Tue, 11 Feb 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को पशुबाड़े में गाय को देखने गई महिला का एक युवक ने सिर फोड़ दिया। पीड़िता ने युवक पर यौन शोषण व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। सोमवार दोपहर को ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया।
डेरापुर क्षेत्र के एक गांव स्थित पशुबाड़े में रविवार रात 9:00 बजे के करीब एक 40 वर्षीय महिला खून से लथपथ पड़ी मिली। उसके सिर व आंख के नीचे चोट लगने से खून बह रहा था। परिजन ने घटना की जानकारी यूपी 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में पीड़िता ने बताया कि रविवार रात को वह पशुबाड़े में गाय देखने गई थी। तभी गांव का शैलेश शर्मा भी पशुबाड़े में घुस आया। आरोप लगाया कि शैलेश ने उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर में ईंट मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
40 वर्षीय अविवाहिता के साथ हुई घटना को लेकर सोमवार दोपहर को गांव के करीब 20 लोगों ने थाना पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, अपराध निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर यौन शोषण व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।