Auraiya: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने नहीं दी तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
सहायल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मायके पक्षने कोई तहरीर नहीं दी ह। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।
विस्तार
औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के करचला में बुधवार रात को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच कर रही है। करचला निवासी अनिरुद्ध दुबे की पत्नी संध्या देवी (32) की बुधवार रात अचानत तबियत बिगड़ी।
परिजन कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा व थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की।
अनिरुद्ध ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले फफूंद थाना क्षेत्र के अटहा निवासी संध्या देवी से हुई थी। उनके तीन बच्चे आशीष, तान्या व मान्या हैं। बताया कि पत्नी की कुछ दिनों से तबियत खराब थी। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अचानक उठा था सीने में दर्द
बुधवार रात को अचानक के उसके सीने में दर्द शुरू हो गया। डॉक्टर को दिखाने पर कानपुर ले जाने का परामर्श दिया। कानपुर ले जाने की तैयारी के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। संध्या की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पति अनिरुद्ध व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दी फौती सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टयता हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। अभी तक मायके पक्ष से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।