{"_id":"67f82684e58c458c1304c94e","slug":"womans-condition-deteriorated-after-home-delivery-and-she-died-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1068488-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: घर में डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: घर में डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ में घर में डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने इलाज में लापरवाही बताकर हत्या का आरोप लगाया है।
जाजमऊ निवासी मुस्तफा की पत्नी फरजाना (30) गर्भवती थी। बुधवार को घर पर ही डिलीवरी हुई। साऊदी में काम करने वाले मुस्तफा ने बताया कि डिलीवरी के बाद फरजाना की तबियत बिगड़ने लगी। उसे रामादेवी स्थित माधवी हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, फरजाना के भाई कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी रईस और तस्लीम ने बताया कि जून 2024 में बहन की शादी की थी।
ससुराल वाले उसे मारना चाहते थे, इसलिए उसका ख्याल नहीं रखा। वह बेहद कमजोर थी। इसके बाद भी डिलीवरी के समय अस्पताल नहीं ले गए। इलाज में लापरवाही कर बहन को मार डाला है। भाइयों ने मुस्तफा, उसके पिता मो. रशीद पर आरोप लगाते हुए चकेरी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई होगी।