फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman's body found in suspicious condition, murder alleged

Kanpur News: संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 16 Apr 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in suspicious condition, murder alleged
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवाड़ीकला में सोमवार को संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने दामाद सहित उनके परिजनों पर दहेज न देने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार रात सीएचसी महेवा पर निवाड़ीकला निवासी गिरजेश कुमार ने अपनी पत्नी अर्चना देवी (24) को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया और मामला संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचना कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच की और मृतका के परिजनों को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे औरैया के नारायणपुर निवासी अर्चना के भाई अनिरुद्र ने बताया कि वर्ष 2021 में बहन की शादी निवाड़ीकला निवासी गिरजेश कुमार से की थी। ससुरालीजन दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने से उसकी बहन की हत्या कर दी गई। अर्चना के भाई ने बहनोई और उनके परिजनों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं चौकी प्रभारी मानसिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed