फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Womans body found hanging from a sari noose her parents accuse in laws of murder

Kannauj: साड़ी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 09 Nov 2024 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Nov 2024 02:38 PM IST
सार

Kannauj News: ठठिया थाना क्षेत्र में महिला का साड़ी के फंदे से लटका शव मिला है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Womans body found hanging from a sari noose her parents accuse in laws of murder
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे में महिला का साड़ी के फंदे से लटकता शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने शव घर के बाहर रख कर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ठठिया थाना क्षेत्र के फंतुआपुर गांव निवासी रमाकांत पानीपत में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। पत्नी पूजा (35) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर रहती थी। शुक्रवार देर रात पूजा का कमरे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकता देख, परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

वहीं, बेटी की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने शव को घर के बाहर रख हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि अभी जांच में जानकारी हुई है कि शुक्रवार को पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आवेश में आकर महिला ने आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed