{"_id":"5be1ce91bdec22696469bcc2","slug":"woman-tte-accused-senior-officer-of-indecency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर महिला टीटीई से अभद्रता, रोने पर पता चला मामला, अधिकारी पर लगा ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर महिला टीटीई से अभद्रता, रोने पर पता चला मामला, अधिकारी पर लगा ये आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम को महिला टीटीई से सीनियर अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जीआरपी थाने में तहरीर दी है। वहीं सीनियर अधिकारी की माने तो महिला की डबल ड्यूटी लगाने पर विवाद हुआ है। मामला रेलवे का होने की वजह से पुलिस और रेल अफसर दोनों के बीच समझौता कराने में जुटे हैं।
इटावा स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक टीटीई की यात्रियों के टिकट चेकिंग में ड्यूटी लगती है। सोमवार सुबह आठ बजे से एक महिला टीटीई की यात्रियों के टिकट चेकिंग में ड्यूटी लगायी गई थी। जोकि शाम चार बजे तक थी, लेकिन दूसरे टीटीई के नहीं आने से महिला कर्मचारी की डबल ड्यूटी लगा दी गई।
इससे महिला टीटीई की सीटीई (मुख्य टिकट निरीक्षक) से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते ही दोनों के बीच हाथापाई हो गई। महिला टीटीई ने सीटीई पर अभद्रता का आरोप लगाते जीआरपी में तहरीर दी। वहीं, सीटीई का कहना है कि महिला टीटीई की डबल ड्यूटी लग गई थी।

महिला टीटीई के रोने पर पता चला मामला
उनके कहने पर वैकल्पिक टीटीई को घर से बुलाकर चार्ज दिया गया, लेकिन महिला टीटीई ने चार्ज नहीं सौंपा और अपने पति को बुलवाकर मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी टूंडला में बैठे एसीएम (सहायक वाणिज्य प्रबंधक) सुंगधा ठाकुर को दी गई। साथ ही उनके झूठे मुकदमे की जानकारी भी दी गई।
मामला रेलवे का होने की वजह से जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार जैन का कहना है कि मामला स्टॉफ का है, रेलवे के अफसर मामले में समझौता कराने में जुटे हैं। महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि देर शाम महिला टीटीई को ड्यूटी करते देखकर उन्होंने वजह पूछी। इस पर वह रोने लगी और पूरे मामले के बारे में बताया। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करने का प्रयास किया। गलती होने पर दोनों कर्मचारियों को हिदायत भी दी है।