फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman tried to self-immolation in unnao collectorate

Unnao : कलक्ट्रेट में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

Thu, 17 May 2018 08:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 May 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
Woman tried to self-immolation in unnao collectorate
कलक्ट्रेट में केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी/उन्नावः पति पर प्रताड़ना का आरोप और थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने कलक्ट्रेट में खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। होमगार्ड जवानों ने उसे रोका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन




अजगैन कोतवाली के अंतर्गत नवाबगंज के मोहल्ला पछियाव निवासी संतोषी कश्यप पत्नी सुनील बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं। डीएम के न मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रसाद को पति के प्रताड़ित करने का दर्द सुनाया।  संतोषी ने बताया कि कोतवाली में कई बार शिकायत की। कार्रवाई नहीं हुई। अब वह जीना नहीं चाहती। वह आत्मदाह कर लेगी। इसके बाद संतोषी डीएम के कक्ष के सामने बैठकर खुद पर केरोसिन उड़ूेलने लगीं।  
विज्ञापन



यह नजारा देख होमगार्ड जवानों के पसीने छूट गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने एसपी को फोन कर जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी नमिता सिंह आनन-फानन में क लक्ट्रेट पहुंचीं।  यह संतोषी को थाने लेकर गईं। कोतवाल अनिल सिंह संतोषी को कोतवाली ले गए। उन्होंने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया। मालूम हो कि महिला ने 26 अप्रैल को पति सुनील के अलावा मोहल्ले के ही विनोद, विवेश, दीपक, नीलम, सोनम पंडित, प्रशांत सहित नौ लोगों पर मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला का आरोप है कि पति का चालचलन ठीक नहीं है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। अजगैन कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि महिला मुकदमा दर्ज करा चुकी है। उसका अपने पति पर दूसरों से संबंध होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed