{"_id":"5c8a89b0bdec2214195ab1e6","slug":"woman-suicide-in-court-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: जिला न्यायालय परिसर में पति से विवाद के बाद फांसी पर झूली पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: जिला न्यायालय परिसर में पति से विवाद के बाद फांसी पर झूली पत्नी
Thu, 14 Mar 2019 10:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के माती कचहरी परिसर निवासी महिला ने पति से विवाद होने के बाद गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। माती कचहरी परिसर में एक कमरे में अमरजीत, पत्नी प्रिया कुमारी उर्फ जबीना (22) के साथ रहता था।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अमरजीत घर से कहीं निकल गया। काफी देर बाद जब वह लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर वह दरवाजा तोड़ने लगा। दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनकर कचहरी परिसर के गार्ड वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
दरवाजा टूटने पर अंदर उसकी पत्नी का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। गार्डों की सूचना पर पहुंचे जैनपुर चौकी इंचार्ज अकबर अली ने बताया कि दंपति कचहरी परिसर में होने वाले निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे और परिसर में बने एक कमरे में रहते थे।
विज्ञापन
दोनों बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में दंपित के बीच विवाद होने के बाद महिला के फांसी लगाने की बात उजागर हुई है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।