{"_id":"5ccdb560bdec22072a55238a","slug":"woman-suicide-attempt-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति की बेरहमी से हत्या करने के बाद बदमाशों के गिरोह में शामिल हुई थी पत्नी, अब जेल में किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की बेरहमी से हत्या करने के बाद बदमाशों के गिरोह में शामिल हुई थी पत्नी, अब जेल में किया ये काम
Sat, 04 May 2019 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 May 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
शातिर गिरोह की सरगना महिला बंदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया
- फोटो : erlc.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के जलालाबाद में पति की हत्या के बाद शातिर गिरोह की सरगना महिला बंदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बरेली के नवाबगंज थाना के लावा खेड़ा गोहरिया निवासी 25 वर्षीय गीता देवी ने 2015 में पति मनोज की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बदमाशों के गिरोह में शामिल हो गईं।
कन्नौज में बदमाशों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। 19 मार्च 2016 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने गीता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार सुबह गीता ने बैरक में रखीं दवाओं को खा लिया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में बैरक में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गईं। फंदे पर झूलता देख अन्य महिलाओं ने नीचे उतार लिया।

कुछ दिन पहले उसने जेल अस्पताल से बुखार की दवाएं ली थीं
इसके बाद जेल पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने बताया कि लोक अदालत में गीता ने चोरी का जुर्म स्वीकार किया था। इसमें उसे दो साल की सजा हुई है। वहीं, हत्या के मामले में वह विचाराधीन है।
कुछ दिन पहले उसने जेल अस्पताल से बुखार की दवाएं ली थीं। एक महिला कैदी से झगड़ने के बाद उसने बैरक में रखीं दवाओं को खा लिया। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।