फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman shot dead in Orai, accident happened in Donali under suspicious circumstances, body sent for post mortem

Orai: महिला की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में दोनाली से हुआ हादसा, शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 28 Apr 2023 10:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 10:48 AM IST
सार

Orai Crime: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालगंज में दोनाली लाइसेंसी बंदूक से महिला को गोली लग गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Woman shot dead in Orai, accident happened in Donali under suspicious circumstances, body sent for post mortem
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालगंज निवासी टिंकू यादव का परिवार गुरुवार देर रात को अपने-अपने कमरे में सो रहा था। तभी रात 12 बजे करीब उसकी पत्नी प्रीति यादव (45) को संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली लग गई।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग कमरे की तरफ भागे, जहां प्रीति खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसके पास में ही बंदूक भी पड़ी थी।  उसे देख परिजनों ने बिना देर किए प्रीति को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक खून बहने से हुई मौत
मगर शरीर से खून ज्यादा निकल जाने के कारण इलाज होने से पहले ही प्रीति ने दम तोड़ दिया। वहीं, इस घटना की जानकारी उरई कोतवाली पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा और एएसपी असीम चौधरी, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए और लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ले ली गई। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने परिजनों से भी पूछताछ और जानकारी लेने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed