फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman shot dead in Kanpur, not yet identified

शवों का डंपिंग यार्ड: महिला की गोली मारकर हत्या, शव बिधनू इलाके में फेंका, इनकी भी अब तक नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 03 Dec 2022 08:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Dec 2022 08:34 AM IST
सार

अपराधियों के डंपिंग यार्ड बने बिधनू में फिर गोली मारकर महिला की हत्याकर शव फेंका गया है। महिला के शरीर और चेहरे पर नौ गहरे चोट के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बता दें कि बिधनू थाना क्षेत्र दस थानों की सीमा से घिरा हुआ है।  

विज्ञापन
Woman shot dead in Kanpur, not yet identified
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। राहगीरों की सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची एडीएसपी साउथ अंकिता शर्मा और एसीपी घाटमपुर ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बिधनू किसान नगर मार्ग में जामू गांव के नहर पुल  के नजदीक हनुमान मंदिर के पास करीब 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  झाड़ियों से शव को बाहर निकाल कर फोरेंसिक टीम बुलवाई। महिला ने पीले रंग साड़ी, गुलाबी रंग का स्वेटर पहन रखा था।
विज्ञापन

महिला के स्वेटर की बाह फटी होने से हत्यारों से छीनाझपटी होने का अनुमान है। महिला के पेट पर दो गोली मारने के निशान और सफेद पट्टेदार रस्सी से गला कसा था। इससे महिला का गला कस कर हत्या के बाद पेट में सटाकर गोली मारी गई। इसके बाद शव लाकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए शव की शिनाख्त के प्रयास
पुलिस सोशल मीडिया के जरिए महिला की फोटो शेयर कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फोरेंसिक टीम को महिला के शव के पास के एक पुरुष और एक महिला का चप्पल बरामद हुआ। फोरेंसिक टीम के मुताबिक महिला का शव लगभग 12 घंटे पुराना लग रहा है। यानी हत्या के बाद शव रात 12 से 2 के बीच फेंका गया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
एडीएसपी साउथ अंकिता शर्मा और एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। एडीएसपी ने पुलिस को जल्द ही महिला की शिनाख्त करके खुलासा करने के लिए निर्देशित किया है।

महिला की हत्या के बाद शव को फेंके जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।  -दिनेश कुमार शुक्ल, एसीपी घाटमपुर

अपराधियों के लिए डंपिंग यार्ड बना बिधनू थाना क्षेत्र
बिधनू थाना क्षेत्र की सीमा में पड़ने वाली सड़कें और नदियां अज्ञात शवों के लिए डंपिंग यार्ड बन गई हैं। जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक शवों की पहचान भी नहीं हो सकी है। अभी हाल ही में हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

इस बीच हत्यारों ने एक महिला की हत्या कर शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। बिधनू थाना क्षेत्र चकेरी, नैबस्ता, हनुमंत विहार, बर्रा, पनकी, सचेंडी, गजनेर, घाटमपुर, साढ़ और नर्वल थानों की सीमाओं से घिरा है। इसका फायदा उठाकर हत्यारे घटना को अंजाम देकर शव बिधनू क्षेत्र में ठिकाने लगाकर फरार हो जाते हैं।

जब कभी थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलता है, तो पुलिस जांच के नाम पर कुछ लोगों से पूछताछ करती है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है। कभी कभार अधिकारी समीक्षा बैठक में सवाल उठाते हैं, तो जवाब मिलता है कि कार्रवाई की जा रही है।

इन शवों की भी अब तक नहीं हुई शिनाख्त

  •  वर्ष 2014 में ओरछी गांव के पास ऊसर जमीन पर झाड़ियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। क्लच वायर से गला घोटकर युवक की  हत्या की गई थी।
  • वर्ष 2015 में ओरछी गांव के पास युवती को जलाकर शव खेत में फेंका।
  • वर्ष 2017 में बिनगवां में पांडु नदी के किनारे मिला महिला का शव।
  • मार्च 2019 में इमलीपुर गांव में पांडु नदी के किनारे मिला महिला का शव।
  •  वर्ष 2019 में ओरछी गांव में हत्या कर फेंका महिला का शव।
  • नवंबर 2022 को युवक की हत्या कर शव फेंका गया था, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त।
  • परचून कारोबारी कुबेर की हत्या के बाद शव डीप फ्रीजर में रखा गया था। अब तक नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed