फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman sexually exploited in the name of providing medicine, FIR registered

Kanpur News: दवा दिलवाने के नाम पर महिला का यौन शोषण, प्राथमिकी

Thu, 26 Mar 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman sexually exploited in the name of providing medicine, FIR registered
डेरापुर। पति की मौत पर तहसील में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आई महिला का एक युवक से परिचय हो गया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने मदद के नाम पर भरोसा दिलाया। इसके बाद बीपी की दवा दिलवाने का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कानपुर नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह डेरापुर थाना क्षेत्र के एक कस्बा में किराये के मकान में रहती हैं। पति की मौत हो जाने पर वह डेरापुर तहसील में उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के गई थीं। तहसील गेट पर देवेंद्र शरण उर्फ भूरे नाम का युवक मिला। जिसने तहसील में बैठने की जानकारी दी। इस पर उसने युवक को पूरी बात बताई तो युवक ने चार दिन में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा देने का आश्वासन दिया। साथ ही उसका मोबाइल नंबर ले लिया और वह घर चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी युवक से फोन पर बात होने लगी। उसने युवक को जब बीपी लो होने की बात बताई तो युवक ने उसे दवा दिलवाने देने का आश्वासन देकर मंगलवार को डेरापुर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो युवक उसे तहसील के पास एक घर में ले गया। वहां युवक ने उसे कमरे में बंद कर यौन शोषण किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। डेरापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed