फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman Sensibly teach lesson to boys

महिला ने रात में 'रईसजादे शोहदों' को कॉल करके बुलाया, फिर जो किया 'चाहकर भी न भूल पाएंगे वो सभी'

Tue, 16 Oct 2018 08:35 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 Oct 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
woman Sensibly teach lesson to boys
डेमो पिक
राह चलती लड़कियों, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले रईसजादों को एक महिला ने बड़ी ही सूझबूझ से सबक सिखाया। पुलिस ने भी उनकी रात में खातिरदारी की और सुबह सुलह कर लेने पर छोड़ दिया। घटना यूपी के फतेहपुर जिले की है। हुआ यूं कि जिला अस्पताल गेट के बाहर एक सलवार सूट में महिला (30) रात करीब सवा दस बजे पैदल किसी से मोबाइल पर बार करते हुए जा रही थी। कुछ देर बाद एक लग्जरी वाहन अस्पताल गेट से कुछ दूरी पर आकर रुका। महिला कार के पास पहुंची। कार चालक शोहदे को बातों में उलझाने की कोशिश की।
विज्ञापन





 

मोबाइल नंबर लिखकर इशारा करते हुए एक पर्ची फेंकी

woman Sensibly teach lesson to boys
डेमो पिक
इसके कुछ देर बाद ही आसपास खड़े आबूनगर चौकी के सिपाहियों ने आरोपियों को दबोच लिया। कार की चाभी खींच ली। आरोपियों समेत कार को कब्जे में लेकर पुलिसकर्मी चौकी पहुंचे। शोहदों को वहां जमकर सबक सिखाया। दूसरे दिन सुबह छोड़ दिया गया। आरोपी शहर के बाकरगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में रहते हैं और एक बड़े खानदान से ताल्लुक रखते हैं। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 25 साल है। चौकी इंचार्ज कालिका सिंह ने बताया कि सारा मामला रविवार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबक सिखाने के लिए ही उसने रात को निकलने का रिस्क उठाया

दोपहर को महिला पैदल किसी काम से जा रही थी। लग्जरी कार वाले शख्स ने उसके बगल से गुजरते समय मोबाइल नंबर लिखकर इशारा करते हुए एक पर्ची फेंकी। महिला से फोन पर संपर्क करने को कहा। उसी के बाद यह महिला शोहदों को सबक सिखाने के लिए आगे आई। महिला ने पुलिस को बताया कि इस तरह से महिलाओं के साथ आए दिन होता है। जिसे टाल देने से बड़ी घटनाएं होती हैं। ऐसों को सबक सिखाने के लिए ही उसने रात को निकलने का रिस्क उठाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बाद में दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया, इससे उन्हें छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed