{"_id":"5f46914f9287104f1452e395","slug":"woman-s-neck-cut-off-from-high-tension-line-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एचटी लाइन की चपेट में आई महिला, गर्दन कटकर हुई अलग, पुलिस को शव उठाने से रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एचटी लाइन की चपेट में आई महिला, गर्दन कटकर हुई अलग, पुलिस को शव उठाने से रोका, हंगामा
Wed, 26 Aug 2020 10:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के थरियांव में चारा काटने जा रही महिला बुधवार शाम पांच बजे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। महिला कुछ पलों के लिए धू धू कर जली और उसके बाद गर्दन कटकर अलग हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। हंगामे की सूचना पर आसपास के थानों का फोर्स पहुंचा है। थरियांव थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर गांव निवासी हरीपाल पासवान की पत्नी रामा देवी (42) मवेशियों के चारा काटने गई थी। एक बोझ चारा काटने मेड़ के रास्ते दूसरे खेत जा रही थी।
रास्ते में खेत करीब चार फिट ऊंचाई पर हाईटेंशन लाइन का तार लटका हुआ था। महिला तार की चपेट में आ गई। तार में महिला की गर्दन फंस गई। झुलसने के बाद गर्दन कटकर अलग हो गई। लाइन थरियांव उपकेंद्र से बहरामपुर को गई है।
विज्ञापन
जहां घटना हुई वह खेत मोहम्मद नईम के हैं। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानेदार एमपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया। उसके बाद सीओ थरियांव रामप्रकाश, असोथर, खागा, हथगाम का फोर्स पहुंचा।

पुलिस से परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उसके बाद ही आगे कार्रवाई की बात कही। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाया बुझाया जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंच रहे हैं।
मजदूर परिवार का हाल हुआ बेहाल
महिला रामा देवी के दो बेटे दीपक कुमार और कुलदीप कुमार है। एक बेटी साधना शादीशुदा है। सभी लोग परिवार के मजदूरी करते हैं। परिवार भूमिहीन है। परिवार महिला की मौत से सदमे में है। ग्रामीणों ने थरियांव-असोथर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने रोड पर आने से मना कर दिया। जिसके बाद रात नौ बजे तक शव खेत में ही पड़ा रहा।
लोहे की तार पर दौड़ता 11 हजार वोल्टेज
बहरामपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से रामा देवी की मौत हुई है। हद कर देने वाली बात यह है कि 11 हजार वोल्टेज का करंट विभाग ने लोहे के तारों पर दौड़ा दिया। करीब बीस साल से ऐसे ही जर्जर तारों पर विभाग काम चला रहा है। पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।
थरियांव उपकेंद्र के बहरामपुर गांव में जिस लाइन से हादसा हुआ है उसमें 11 हजार वोल्टेज का करंट दौड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि तार लोहे का कारण बिजली आपूर्ति के दौरान लटक कर खेत में छूने लगते हैं। कभी भी किसी के साथ घटना हो सकती है। कुछ दिन पहले इसी लाइन से औरेई गांव में एक युवक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार तार बदलने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है।