फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman's body found in Chitrakoot district

चित्रकूट: शादीशुदा प्रेमिका की पत्थर से कुचलकर हत्या, घाटी में फेंका शव

Wed, 12 Feb 2020 01:49 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in Chitrakoot district
मृतका की फाइल फोटो व आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव स्थित घर से शादीशुदा प्रेमिका को ले जाकर शादीशुदा प्रेमी ने पत्थर से कूंचकूच कर हत्या कर दी। रिश्ते में मृतका हत्यारे की चचेरी बहन लगती थी। सनसनीखेज वारदात के बाद शक होने पर पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी प्रेमी ने सबके सामने हत्या कर शव देवांगना घाटी में फेंकने की बात स्वीकार भी कर ली।
विज्ञापन


जानकारी होते ही पुलिस ने आठ दिन बाद मंगलवार की देर रात को शव व हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित पत्थर को बरामद कर लिया है। शहर के एसडीएम कालोनी निवासी कैलाश त्रिपाठी (मूल निवासी तुर्रा जिला बांदा) का विवाह 28 नवंबर 2019 को बांदा जिले के महुटा निवासी रश्मी त्रिपाठी से हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि कैलाश का इसके पूर्व अपनी बुआ की लड़की सरिता गौतम उर्फ  हीरू से प्रेम संबंध था। आपस में रिश्तेदारी होने से दोनों के परिवार इस रिश्ते को तैयार नहीं थे। जिससे सरिता का विवाह परिजनों ने 2016 में खोह निवासी योगेंद्र उर्फ कल्लू गौतम से कर दिया था। इसके बाद भी दोनों के संबंध बने रहे।

इधर कैलाश का विवाह रश्मी से होने के बाद से वह किसी तरह सरिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा। इसी योजना में उसने 4 फरवरी को एसडीएम कालोनी वाले आवास से अपनी भाभी ममता को प्रयागराज संगम स्नान करने की बात कहकर पत्नी रश्मी को लेकर चला गया। इसी बीच कैलाश ने रास्ते में खोह गांव जाकर सरिता गौतम को भी उसके घर से फोन कर संगम नहाने की बात कहकर लिवा लिया। सरिता के घर से जाने की बात उसके परिजन जान नहीं पाए थे। 

इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कैलाश ने रास्ते में सरिता को कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया और अज्ञात वाहन से रातोरात उसे देवांगना पहाड़ की ओर ले गया। वहीं पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। उसके सिर व चेहरे पर वार कर पहचान छिपाने का भी प्रयास किया। इसके बाद वह अपनी पत्नी रश्मी के साथ प्रयागराज गया। दोनों के मोबाइल स्वीच आफ होने पर कैलाश के परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदा की जानकारी दी।

उधर सरिता के पति व पिता ने भी कोतवाली में कैलाश त्रिपाठी पर सरिता को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार पकड़े गए हत्यारोपी कैलाश ने कोतवाली में बताया कि उसने सरिता की हत्या की है और शव छिपाने के उद्देश्य से देवांगना घाटी में फेंक दिया था। इसके पीछे कारण बताया कि शादी के बाद भी सरिता उसके साथ लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाती थी और यह भी धमकी देती थी कि उसके पास न आया तो उसका राज सबके सामने खोल देगी। 
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात को शव बरामद होने पर मृतका के पति योगेंद्र व तुर्रा निवासी उसके पिता ने आकर शव की शिनाख्त की। यह भी आरोप लगाया कि उसकी हत्या के पीछे कैलाश त्रिपाठी के पूरे परिवार का हाथ है। उसके सभी भाई व भाभी ने मिलकर यह साजिश रची है।

सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुष्कर्म की आशंका के सवाल पर कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। शव अर्द्धनगभन अवस्था में मिला है। कई दिन पुराना शव होने से कुछ साक्ष्य मिट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed