फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman's body found hanging in room, brother expressed fear of murder

कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 13 Sep 2021 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in room, brother expressed fear of murder
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनियां गांव में शनिवार शाम एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पति ने शादी के दस वर्ष बाद भी संतान न होने से महिला के दुखी होने की बात कही है।
विज्ञापन

ज्यूनियां गांव निवासी राम सिंह की पत्नी रश्मि (30) का शव शनिवार की शाम घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। पति राम सिंह ने बताया कि वह शनिवार की शाम घर के बाहर मवेशियों को चारा दे रहा था।
विज्ञापन

कुछ देर में जब वह अंदर गया तो पत्नी को फंदे से लटका देखा। इस पर उसे फंदे से नीचे उतारकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सूचना पर महिला के मायके जनसार थाना अजगैन जिला उन्नाव से पिता अशोक व भाई मिंटू समेत कई लोग आ गए। मृतका के भाई ने रविवार सुबह हत्या की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पति ने कहा कि शादी के दस वर्ष बाद भी कोई संतान न होने से पत्नी तनाव में रहती थी। इसी में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक गंगा सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed