फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman robbed at gunpoint in broad daylight

Kanpur News: दिनदहाड़े तमंचे के बल पर महिला के साथ लूट

Wed, 28 Aug 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed at gunpoint in broad daylight
बसरेहर। दो थाना क्षेत्रों की सीमा से निकली लोहिया नहर पुल से बसगंवा और लोहिया पुल के बीच बदमाशों ने तमंचा लगाकर बाइक सवार महिला के झुमके, चेन व पर्स लूट लिए।बदमाशों ने पर्स से मोबाइल निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया। महिला अपने जीजा के साथ मैनपुरी से भरथना के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। घटना के बारे में जानकारी कर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना के प्रतापपुर चौराहा निवासी प्रियंका ने बताया कि वह अपने जीजा के घर आई हुई थी। जीजा ओविंद्र मैनपुरी जिले के थाना करहल के नगला केहरी में रहते हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे अपने जीजा के साथ बाइक से निकली थी। नहर पटरी होते हुए भरथना थाना क्षेत्र के नगला धना गांव में बजरंगबली भगवान के मंदिर प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

लोहिया पुल से एक किमी पहले पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने लात मारकर उसकी बाइक को गिरा दिया। बाइक सवारों ने दोनों पर तमंचा तान दिया। तमंचे के बल पर उसके कान से कुंडल खींच लिए, गले में पड़ी सोने की चेन, पर्स में रखा मोबाइल और पांच हजार की नकदी लेकर बरेली हाईवे होते हुए चौबिया की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बसरेहर पुलिस को सूचना दी। बसरेहर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर चौबिया और चौपला गांव के बीच में झाड़ियों से महिला का मोबाइल बरामद कर महिला के सुपुर्द कर दिया। मामला दो थानों की सीमा का होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।

बीते शनिवार देर शाम चौबिया थाना क्षेत्र में लज्जा राम बघेल को तमंचे के बल पर मारपीट कर नकदी समेत मोपेड लूट ले गए थे। पुलिस ने चोरी में चोरी में रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा भी नहीं कर पाई थी, और दोनों थानों की सीमा पर लूट की घटना को अंजाम देकर लुटेरों ने चौबिया क्षेत्र में मोबाइल फेंककर हाईवे से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed