फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman returns bag full of money

रुपयों से भरा झोला देख इस गरीब महिला नो जो किया उसे देखकर आप भी करेंगे सलाम

Sun, 28 Jul 2019 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jul 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
woman returns bag full of money
महिला के सामने नोट गिनती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गरीब होने के बाद भी कानपुर में बादशाही नाका निवासी महिला ने ईमानदारी की मिशाल पेश की। घर के अंदर रुपये से भरा बैग मिलने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बादशाही नाका भंडारी बिल्डिंग में रहने वाली मीना गुप्ता शनिवार को अपने बेटे के स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग में गई थी।
विज्ञापन


जब घर आई तो घर के बाहर बैठे उनके पति के पास एक झोला रखा था। उनके पति मानसिक रोगी हैं। जब उन्होंने पूछा कि झोला किसका है तो बताया कि कोई व्यक्ति रख गया है। जब महिला ने झोला देखा तो उसमें रुपये थे। रुपये देखकर महिला घबरा गई और इसी बीच कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता को फोन कर पूरी बात बताई।
विज्ञापन


 

इस पर विनोद ने एसपी पूर्वी और सीओ कलक्टरगंज को पूरी बात बताई। इसके बाद थानी प्रभारी बादशाहीनाका के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में झोला खोलकर रुपये गिने गए। उसमें 75500 रुपये मिले। सौ-सौ और दो सौ रुपये की गड्डी थीं।

झोले में कुछ दवाइयां और पानी की बोतल थी। आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों को भी पहचान के लिए बुलवाया गया, लेकिन किसी ने झोले को नहीं पहचाना। इसके बाद पुलिस ने रुपया अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।

पूरे मामले की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। विनोद गुप्ता ने बताया कि महिला ने गरीब होने के बाद भी ईमानदारी से पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान रोशन लाल अरोड़ा, राजेश गुप्ता, श्याम अग्रहरि, पारस अवस्थी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed