फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman passenger dies after falling while boarding train in Hamirpur

एक छोटी सी चूक, चली गई जान: ट्रेन में चढ़ते समय महिला यात्री की गिरकर मौत, घायल को देखने जा रही थी बांदा

Tue, 20 Sep 2022 05:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Sep 2022 05:31 PM IST
सार

भरुआ सुमेरपुर स्टेशन में ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला की गिरकर मौत हो गई। वो इंटरसिटी एक्सप्रेस से अपनी जेठानी के घायल भाई को देखने बांदा जा रही थी।
 

विज्ञापन
Woman passenger dies after falling while boarding train in Hamirpur
घटनास्थल पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मंगलवार को भरुआ सुमेरपुर स्टेशन से जेठानी के घायल भाई को देखने बांदा जा रही महिला ट्रेन से गिर गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कुंडौरा गांव निवासी जगभान यादव खेती-किसानी करते हैं।

विज्ञापन

जगभान के बड़े भाई बृजभान यादव ने बताया कि उसकी भाभी के भाई मुन्ना का एक्सीडेंट हो गया था। जिसे देखने के लिए छोटा भाई जगभान सोमवार को बांदा चला गया था। मंगलवार को उसकी पत्नी शकुंतला (47) भी जेठानी के घायल भाई को देखने के लिए बांदा जाने के लिए स्टेशन पहुंची थी।
विज्ञापन

बांदा जाने के लिए कानपुर से चित्रकूट धाम कर्वी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस चढ़ते समय गिर गईं। ट्रेन गुजर जाने के बाद उसका शव पटरी में पड़ा मिला। उसके पास से मिले आधार कार्ड से महिला की शिनाख्त हुई। जिससे परिजनों को सूचना दी गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतका अपने पीछे पुत्र राजीव (25), कल्याण (22), रोहित (17) को रोता बिलखता छोड़ गई है। बड़े बेटे राजीव का विवाह हो चुका है। स्टेशन मास्टर अमानउद्दीन ने घटना से बांदा जीआरपी को सूचित किया है, जो शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed