फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman Looted in prestigious university of country

देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में महिला से लूट, छात्रा बोली- सपने चूर-चूर हो गए, यहां नहीं पढ़ना

Thu, 11 Oct 2018 12:01 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 11 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
woman Looted in prestigious university of country
सीएसए में मां से चेन लूट के बाद छात्रा ने रद्द कराया दाखिला - फोटो : अमर उजाला
कैंपस के माहौल से मैं डरी हुई हूं, मुझे यहां नहीं पढ़ना। मैं बस यहां से जाना चाहती हूं। यह बात तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली छात्रा हरिता ने डर-डर कही जब वह बुधवार को सीएसए में अपना नया नवेला दाखिला कटवाने गई। छात्रा की मां के साथ मंगलवार को कैंपस में चेन लूट हो गई थी। वारदात के दौरान महिला गिरकर चोटिल हो गई थी।
विज्ञापन


लूट से खौफजदा छात्रा ने अपना एडमिशन ही रद्द करा दिया। सीटें फुल होने के कारण वह इस साल कहीं दाखिला नहीं ले सकेगी। कैंपस छोड़ते समय मां अमुत्था देवी ने कहा कि जब मेरे साथ कैंपस के भीतर यह घटना हो गई तो क्या गारंटी है कि बेटी के साथ नहीं होगी। इस दहशत में मैं कैसे बेटी को छोड़ रह सकती थी, इसलिए बेटी को वापस ले जा रही हूं। 
विज्ञापन

 
आंखों में सपने और कुछ कर गुजरने की चाह मन में लिए तमिलनाडु से अपने माता-पिता के साथ सोमवार शाम को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कैंपस में आई हरिता बेहद खुश थी। इतना बड़ा यूनिवर्सिटी कैंपस देख मन खुश था साथ ही बेहतर भविष्य की अपार संभावनाएं भी नजर आ रही थीं। मेधावी हरिता तमिलनाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बीएससी की टॉपर रही है। साथ ही इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर और रिसर्च (आईसीआर) की प्रवेश परीक्षा में 228 रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद हुआ एडमिशन रद्द...

woman Looted in prestigious university of country
सीएसए में मां से चेन लूट के बाद छात्रा ने रद्द कराया दाखिला - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जब वह दाखिला कटवा कर वापस जाने लगी तो साथी छात्र भी मायूस थे। माता-पिता पुलिस के सवालों का जवाब दे रहे थे, रात भर कैंपस में पुलिस की चेकिंग, छात्रों का हंगामा, रोड जाम करना। दाखिले के बाद कैंपस में उसका पहला दिन ही ऐसा रहा तो सालों कैसे कटेंगे। यह सोच परिवार दहशत में आ गया। रात भर परिवार सो नहीं सका। छात्रा ने कैंपस को छोड़ने में ही भलाई समझी।

हरिता ने एमएससी के लिए भूमि संरक्षण एवं जल प्रबंधन डिपार्टमेंट में दाखिला लिया था। बुधवार सुबह जब हरिता माता और पिता के साथ अपने डिपार्टमेंट में दाखिला रद्द कराने पहुंची तो साथी छात्रों के साथ स्टाफ भी दंग रह गया। क्योंकि एक दिन पहले ही उसका कैंपस का पहला दिन था। वे वीसी और रजिस्ट्रार से भी मिले। इसके बाद बैठक हुई। डीन कृषि संकाय, पूनम सिंह ने बताया कि बैठक के बाद छात्रा का आवेदन स्वीकार कर दाखिला रद्द कर दिया गया। 

 

दहशत में पत्नी और बेटी रातभर जागे....ऐसे हुई थी घटना 

woman Looted in prestigious university of country
सीएसए में मां से चेन लूट के बाद छात्रा ने रद्द कराया दाखिला - फोटो : अमर उजाला
मेरी पत्नी के साथ घटना घटी, उसको चोट भी आई, ऐसे कैसे मैं अपनी इकलौती बेटी को यहां छोड़ दूं। दहशत में पत्नी और बेटी को रातभर जागते देखा। यह कहना था हरिता के पिता एन. थामा कृष्मा पांडी का। कैंपस छोड़ने के दौरान उन्होंने कहा कि कानपुर आने से पहले लोगों ने सचेत किया था, लेकिन सकारात्मक भाव लेकर यहां आया था। ऐसा नहीं कि तमिलनाडु में क्राइम नहीं है, लेकिन बच्ची नजदीक रहेगी तो अच्छा रहेगा। कृष्मा मदुरै में बिजनेस करते हैं। बोले, बेटी मेधावी है कहीं भी दाखिला हो जाएगा।

मंगलवार दोपहर हरिता, मां अमुत्था देवी और पिता कृष्मा पांडी के साथ रावतपुर से सामान खरीदकर सीएसए लौटी थी। गेट नंबर तीन से वे दो सौ मीटर दूर ही चले ही कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने अमुत्था की चेन झपट ली थी। धक्का लगने से अमुत्था गिरकर घायल हो गई थीं। चेन 2.70 लाख की थी। इसके बाद शाम को कैंपस में ही छात्र से चाकू के बल पर लूट की कोशिश हुई, जिसके बाद छात्रों ने हंगामा कर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed