फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman kidnapped the innocent in kanpur

पति कई दिन से लापता तो महिला ने मासूम का किया अपहरण, हैरान कर देगी ये घटना

Wed, 29 Jul 2020 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
woman kidnapped the innocent in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र में महिला ने पति को पाने के लिए एक तीन साल के मासूम का अपहरण कर लिया। बच्चे की मां ने अपहरण की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी तो हड़कंप मच गया। आरोपी महिला का पति कई दिन से लापता है। उसे शक है कि बच्चे की मां को पति के बारे में जानकारी है।
विज्ञापन


इसी वजह से उसने बच्चे को उठा लिया। आरोपी महिला का फोन बंद जा रहा है। कर्रही में किराये के कमरे में रहने वाली शिवानी सोनी ने बताया कि वह धन्वंतरी अस्पताल में आया है। पति दुर्गेश सोनी मिठाई की दुकान पर कारीगर है।
विज्ञापन


शिवानी ने बताया कि मंगलवार को वह और पति काम पर निकले थे। घर पर बड़ा बेटा गोलू व छोटा बेटा तीन साल का मृत्युंजय था। शाम को जब घर लौटी तो छोटा बेटा नहीं था। दूसरे किरायेदार से पूछा तो उसने बताया कि एक महिला आई थी और बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी ने बताया कि कुछ देर बाद उस महिला ने उसके पास फोन कर अपना नाम मंशा बताया। उसने अपने पति प्रहलाद का पता बताने पर ही बच्चे को छोड़ने की धमकी दी। इसके बाद से महिला ने मोबाइल बंद कर लिया।


पुलिस के अनुसार बच्चे का अपहरण करने वाली महिला का पति आए दिन उसके मकान में एक किरायेदार के घर आता था। अब वह कई दिन से लापता है। महिला को शक है कि शिवानी को उसके पति के बारे में पता है। इसी वजह उसे उसके बच्चे को उठा लिया। महिला की अंतिम लोकेशन रामादेवी के पास मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed