फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman kidnapped from home, gang raped, accused absconding after leaving her unconscious in the field

Fatehpur Crime: महिला का घर से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, खेत में बेहोश छोड़कर आरोपी फरार, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Jul 2023 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Jul 2023 03:46 PM IST
सार

Fatehpur News: महिला के बच्चे की रोने की आवाज सुनकर घर के अंदर परिजन जग गए और महिला को चारपाई पर नहीं देख खोजबीन की। खोजबीन का शोर सुनकर भोला व ठोकिया महिला को बेहोश छोड़कर खेत से भाग निकले।

विज्ञापन
Woman kidnapped from home, gang raped, accused absconding after leaving her unconscious in the field
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के किशनपुर में एक महिला का अपहरण कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता घर के बाहर सो रही थी, तभी आरोपी जबरन ले गए थे। उसके साथ खेत में कुकृत्य किया और बेहोश छोड़कर भाग निकले। घर लौटी महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात को भंडारे का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

इसी भंडारे में गांव के भोला निषाद व ठोकिया निषाद दो युवक शराब के नशे में घूम रहे थे। करीब 11 बजे रात को भोला व ठोकिया ने घर के बाहर अपने बच्चे के साथ सो रही एक महिला का अपहरण कर लिया। इसके बाद ्र एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर भोला व ठोकिया भाग निकले
इधर, महिला के बच्चे की रोने की आवाज सुनकर घर के अंदर परिजन जग गए और महिला को चारपाई पर नहीं देख खोजबीन की। खोजबीन का शोर सुनकर भोला व ठोकिया महिला को बेहोश छोड़कर खेत से भाग निकले। कुछ देर बाद महिला बदहवास हालत में घर लौटी और घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपियों के घर की छापेमारी
सूचना पर किशनपुर पुलिस ने तुरन्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अफसरों को सूचना दी। बुधवार की सुबह एएसपी विजयशंकर मिश्र, सीओ खागा अनिल कुमार फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपियों के घर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed