{"_id":"5d125f258ebc3e3c8c3f62a7","slug":"woman-jumped-in-well-with-10-month-old-kid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दस माह के बेटे को गोद में लेकर कुएं में कूदी महिला, बच्चे की आंखों के सामने हो गई मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस माह के बेटे को गोद में लेकर कुएं में कूदी महिला, बच्चे की आंखों के सामने हो गई मां की मौत
Tue, 25 Jun 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
इसी कुएं में बेटे को लेकर कूदी थी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में महिला प्रधान की बहू ने अपने दस माह के बेटे संग सोमवार की रात कुएं में छलांग लगा दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मां-बेेटे को बाहर निकाला गया। मां की मौत हो गई। बच्चे की हालत अब ठीक है। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव निवासी दिवंगत राजबहादुर की पत्नी बृजमा देवी दामोदरपुर ग्राम सभा की प्रधान हैं। उनके बेटे कुलदीप दिवाकर की शादी बांदा जिले के कमासिन निवासी शिवकुमार दिवाकर की बेटी पुष्पा (27) के साथ चार साल पहले हुई थी। दोनों के दस माह का बच्चा युवराज है। वह रात करीब नौ बजे बच्चे युवराज को लेकर घर से निकली थी।

घटना के बाद प्रधान के घर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
करीब सौ मीटर दूर भदई के कुएं में बच्चे के साथ वह कूद गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण और प्रधान का परिवार पहुंचा। डिघरुवा गांव का चौकीदार पेल्लई कुएं में रस्सी के सहारे उतरा। टोकरी से बच्चे को बाहर निकाला गया। रस्सी के सहारे महिला को निकाला गया। दोनों को परिजन घाटमपुर के अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का इलाज चल रहा है। महिला के पिता शिवकुमार का आरोप है कि शादी के बाद से प्रधान सास बेटी को परेशान करती थी। कुछ माह से बेटी अलग रहने लगी थी। दामाद शराब का लती है। वह मां के उकसावे पर अक्सर बेटी को पीटता था। दस दिन पहले बेेेटी से उसका बेटा छीन लिया था। किसी तरह बाद में वापस किया था।
दामाद ने सोमवार को बेल्ट से पीटा था। प्रताड़ना से आजिज आकर उसने आत्महत्या की है। आरोप लगाया कि बेटी की मौत के जिम्मेदार प्रधान सास, पति कुलदीप और अविवाहित ननद गरिमा हैं। दूसरी ओर ग्राम प्रधान का कहना है कि उनपर व बेटे पर लगाया जा रहा आरोप सही नहीं है। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि मायका पक्ष थाने आया था। उनके आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।