फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman is pressuring husband to divorce her or give her 10 lakh rupees

Kanpur: पति को तलाक देने या 10 लाख देने का दबाव बना रही महिला, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Oct 2024 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman is pressuring husband to divorce her or give her 10 lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

चकेरी मंगला विहार क्षेत्र निवासी महिला ने कैंट की एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी महिला उस पर पति को तलाक देने या फिर 10 लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। ऐसा न करने पर हत्या कराने की धमकी दे रही है। पुलिस में मामले की जांच कर रही है। चकेरी मंगला विहार प्रथम निवासी साजिया सिद्दकी ने बताया कि पति शोएब आलम निजी हॉस्पिटल में काम करते हैं।

विज्ञापन


कैंट के फेथफुलगंज निवासी महिला का शादी का प्रस्ताव पति ने ठुकरा दिया था, जिस पर आरोपी महिला ने पति शोएब पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में शोएब को जेल भेजा गया था। आरोप है कि पति के जेल में रहने के दौरान आरोपी महिला उनके घर में बीती 30 मई को आई और मारपीट की।
विज्ञापन


कहा कि वह पति को तलाक दे दे या फिर 10 लाख रुपये दे। ऐसा न करने पर उसे और शोएब को जान से मरवाने की धमकी दी। बाद में 30 जुलाई को आरोपी ने पति के पास निजी अस्पताल पहुंचकर फिर शादी करा दबाव बनाया और विरोध करने पर फिर फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। चकेरी पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed