{"_id":"5d4a619a8ebc3e6ced374a4c","slug":"woman-gave-childbirth-on-road-at-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नहीं आई एंबुलेंस, सड़क पर हुआ प्रसव, अस्पताल ले जाते वक्त बाइक से गिरी प्रसूता व नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नहीं आई एंबुलेंस, सड़क पर हुआ प्रसव, अस्पताल ले जाते वक्त बाइक से गिरी प्रसूता व नवजात
Wed, 07 Aug 2019 12:53 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
नहीं आई एंबुलेंस, सड़क पर हुआ प्रसव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र में प्रसव पीड़ा से कराहती प्रसूता ने ब्लॉक कार्यालय के सामने सड़क पर ही बालिका को जन्म दिया। बार-बार फोन लगाने के बावजूद भी एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजन बाइक से ही प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए चल दिए। सीएचसी से चंद कदम पहले ही प्रसूता बाइक से गिरी और नवजात भी गिर गया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
इसके बाद रास्ते में ही अस्पताल खुल गया। डॉक्टर व स्टाफ ने आकर सड़क पर ही प्रसव कराया तब जाकर जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क पर गिरने से नवजात के सिर पर चोट आई है, जिसका प्राथमिक इलाज कर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के कलवाराबुजुर्ग गांव निवासी लवली विश्वकर्मा (30) पत्नी कुशल विश्वकर्मा की सास पार्वती देवी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को बहू को तेज प्रसव पीड़ा हुई। घर में अकेली सास होने पर सभी परेशान हो गए। सास ने बताया कि कई बार 102 व 108 एंबुलेंस को फोन लगाया पर एक घंटे तक कोई वाहन नहीं मिला।
जिससे परेशान होकर वह पड़ोसी बुल्टा पुत्र भूपत के साथ बाइक पर बहू को बैठाकर पहाड़ी के सीएचसी आ रही थी। ब्लॉक कार्यालय के पास सीएचसी से कुछ कदम पहले ही अचानक प्रसूता का दर्द बढ़ा और उसको बच्चा हो गया। बच्चा सड़क पर गिरा साथ ही प्रसूता भी गिर पड़ी।

यह देखकर आसपास भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी बीच दो एंबुलेंस भी निकली जिन्हेें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुकीं। आसपास के लोगों ने जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय को जानकारी दी। जिलाधिकारी के आदेश पर सीएसची प्रभारी डॉ. ध्रुव कुमार पूरे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। हालात ऐसे थे कि जच्चा-बच्चा को अस्पताल नहीं लेकर जाया जा सकता था। जिससे सड़क पर ही वह स्थान अस्पताल बन गया।
प्रसव के बाद दोनोें को स्ट्रेचर से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. ध्रुव ने बताया कि नवजात के गिरने के कारण नवजात के सिर पर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं का समय से लाभ न मिलने की जानकारी सीएमओ को दी जाएगी।