फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman farmer dies due to bike collision

हमीरपुर: बाइक की टक्कर से महिला किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 27 Oct 2020 01:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Oct 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Woman farmer dies due to bike collision
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के राठ में खेतों की सिंचाई कराने जा रही वृद्ध महिला किसान को रास्ते में अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। आनन-फानन में महिला को सीएचसी पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी प्रेमकिशोर पुत्र मुरलीधर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे उसकी मां शांतिबाई (75) खेतों में सिंचाई कराने के लिए जा रही थी। गांव से निकलकर जैसे ही वह जलालपुर रोड पर पहुंची तभी सामने से आ रहे बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में शांतिबाई उछलते हुए सड़क पर जा गिरी। वहीं बाइक भी अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर गिर गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक बाइक लेकर भाग चुका था। परिजनों ने घायल वृद्धा को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। परिजन उसे उरई ले जाते इससे पहले ही उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के नाम पर 5 बीघा जमीन है। उसके चार पुत्र प्रेमकिशोर, रामप्रकाश, बृजकिशोर व मानसिंह अपनी मां के साथ खेती में हाथ बंटाते थे।


मृतका के पुत्र प्रेमकिशोर ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देगा। वहीं कोतवाल केके पांडेय ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed