{"_id":"5d220d448ebc3e6d0e205c03","slug":"woman-falls-in-river-at-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से नहर में गिरी अधेड़ महिला, तेज बहाव के चलते पांच किमी दूर चली गई, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव फिसलने से नहर में गिरी अधेड़ महिला, तेज बहाव के चलते पांच किमी दूर चली गई, ग्रामीणों ने बचाया
Sun, 07 Jul 2019 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
नदी में गिरने के बाद महिला को सुरक्षित निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में रविवार की सुबह शौच करने गई एक अधेड़ महिला पांव फिसलने से नहर में गिर गई। नहर में पानी के तेज बहाव के चलते महिला बहते हुए तकरीबन पांच किमी दूर निकल गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से काफी मशक्कत के बाद महिला को नहर से सुरक्षित निकाल लिया। पट्टी गांव निवासी महेश पाल की पत्नी सुशीला देवी (45) रविवार की सुबह शौच के लिए नहर किनारे गई थी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह उफनाते नहर में जा गिरी।
महिला को नहर में गिरते देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे वहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। इस बीच सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज संजय यादव फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने गांव वालों की मदद से हसेरन से करीब पांच किमी दूर उदयापुर गांव के पास नहर में डूबी महिला को किसी तरह बाहर निकाल लिया। समय रहते उसे नहर से बाहर निकाल लिए जाने से उसकी जान बच गई। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत में काफी सुधार है।