{"_id":"6321bf3a383e157c6b09969f","slug":"woman-evicted-from-home-for-not-getting-cash-and-car-in-dowry-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: दहेज में नकदी और कार नहीं मिली, महिला को घर से निकाला, पति समेत आठ पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: दहेज में नकदी और कार नहीं मिली, महिला को घर से निकाला, पति समेत आठ पर मामला दर्ज
Wed, 14 Sep 2022 06:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 14 Sep 2022 06:24 PM IST
सार
मझिला थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का पिता उसे अपने घर लेकर आ गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में दहेज में पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को घर से निकाल दिया। मायके लेकर आए पिता ने मझिला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की गांव युसुफ खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सुगरा का निकाह दो वर्ष पूर्व लखीमपुर के मोहम्मदी थाने के सराय गांव निवासी शाकिब के साथ किया था। निकाह में उसने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
वह दहेज में पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। जब उसने दहेज देने मेें असमर्थता जताई, तो बेटी को घर में न रखने की धमकी दी। कुछ दिन पहले ससुरालियों ने बेटी को घर से निकाल दिया। सूचना पर वह बेटी को घर लेकर आया।
विज्ञापन
तब से बेटी मायके में ही रह रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मंगलवार की शाम पति शाकिब के अलावा ससुर हबीब, देवर आकिव, जेठ वाकिव, सास ताहिरा, जेठानी शाहिमा, शहनाज, ननद नाहिद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।